इंडोनेशिया में अवैध सोने की खदान में भूस्खलन से सात लोगों की मौत

जकार्ता (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी मालुकु प्रांत में एक अवैध सोने की खदान में भूस्खलन के बाद सात खनिकों की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

बुरू रीजेंसी खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख अहमत हेनाउलू ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार को हुई, जब रीजेंसी के वेलाटा उप-जिले में स्थित खदान में भारी बारिश हुई। कुछ घायलों की हड्डियाँ टूट गई हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं तथा उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बचाव कार्यालय और पुलिस लापता व्यक्तियों की संभावित रिपोर्ट की प्रतीक्षा में हैं।

Next Post

बजट सत्र बाद राजनीतिक नियुक्तियां

Mon Mar 10 , 2025
सियासत विधानसभा के बजट सत्र के बाद भाजपा में राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को लेकर मख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने बजट सत्र के बाद सरकार की विभागवार समीक्षा की बात की है. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने […]

You May Like