नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के कारण एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं। उन्होंने हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए नीट छात्र आंदोलन में शामिल युवतियों के आचरण पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए युवा पीढ़ी पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आंदोलन में शामिल युवतियों की जीवनशैली और भाषा पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना आत्मनिर्भर हुए आधुनिकता का दिखावा करने वाले लोग अपनी हरकतों से समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं।
पहले भी दे चुकी हैं विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री ने छात्र आंदोलन को लेकर इस तरह की टिप्पणी की हो। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर प्रदर्शनकारियों की भाषा और उनके व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताई थी।

