बीईओ का औचक निरीक्षण: बच्चों के साथ चखा मध्यान्ह भोजन, परखी शिक्षा की गुणवत्ता

 बेगमगंज: शासकीय संदीपिनी विद्यालय के माध्यमिक सेक्शन का ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर के साथ मध्यान्ह  को स्वंय चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा।विद्यार्थियों से पढ़ाए जाने वाले विषय के संबंध में जानकारी हासिल की की किस तरह से उनका शैक्षिक स्तर में सुधार  हुआ है या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि परीक्षाएं चल रही हैं ,इसलिए पढ़ाई पर विशेष ध्यान केंद्रित होने के साथ  मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी सही होना चाहिए।
आज मीडिल सेक्शन में दर्ज 99 विद्यार्थियों में से आज 64 विद्यार्थी मौजूद थे। जिन्हें मध्यान्ह भोजन परोसा गया था। शाला  की प्रधानाध्यापक सुषमा व्यास ने बताया कि प्रगति स्वसहायता  समूह के  माध्यम से मध्यान भोजन का वितरण किया जाता है ।

भोजन बच्चों को देने से पूर्व वह स्वंय  एवं शिक्षक भी दिए जाने वाले भोजन का  टेस्ट करके देखते हैं कि भोजन ताजा है या नहीं ओर उसकी गुणवत्ता सही है या नहीं ।आज ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा अपने औचक  निरीक्षण में बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी हासिल करने के साथ स्वयं उन्होंने भी भोजन को चखकर जाना कि  भोजन सही दिया जा रहा है अथवा नहीं ।

Next Post

सतपुड़ा ठेकेदार संघ के अध्यक्ष चुने गए महेश चौहान, सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

Sun Mar 1 , 2026
सारनी :सतपुड़ा ठेकेदार संघ की बैठक शनिवार शॉपिंग सेंटर स्थित होटल में आयोजित हुई lबैठक में 25 ठेकेदारों ने सर्व सम्मति से,, महेश चौहान को सतपुड़ा ठेकेदार संघ का अध्यक्ष चुना गया है lवरिष्ठ एवं मार्ग दर्शक प्रेम कुमार सातनकर ने नव नियुक्त अध्यक्ष को माला पहनाकर ठेकेदारों का नेतृत्व […]

You May Like