बिंद्यारानी देवी ने जीता कांस्य पदक

ग्लासगो, 27 जुलाई (वार्ता) भारत की बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 58 किग्रा वर्ग में कुल 199 किग्रा वज़न उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया और कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना दूसरा मेडल जीता।

बर्मिंघम 2022 में सिल्वर मेडल जीतने वाली बिंद्यारानी ने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा वज़न उठाकर ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का किया। यह भारत का भारोत्तोलन में पांचवां पदक है।

कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट बिंद्यारानी देवी ने स्नैच राउंड में 87 किग्रा के बेस्ट लिफ़्ट के साथ चौथे स्थान पर थीं। उन्होंने 83किग्रा से शुरुआत की, फिर इसे बेहतर करते हुए 85किग्रा और अपने तीसरे प्रयास में 87किग्रा वज़न उठाया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा वज़न उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

नाइजीरिया की राफियातु फोलाशाडे लावल ने 229 किग्रा (103 126) वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि कनाडा की एन सोफी टैस्चेरो ने 215 किग्रा (94 121) वजन उठाकर रजत जीता।

 

Next Post

युवक पर चाकू से हमला

Tue Jul 28 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गांधी व्यायाम शाला के पास बदमाश ने युवक चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी ।पुलिस के मुताबिक शैलेन्द्र चौधरी 21 वर्ष निवासी गांधी व्यायाम शाला के पास रांझी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि ग्राउण्ड जा रहा था जैसे ही सुशील के घर के सामने रोड […]

You May Like