उप राष्ट्रपति कल तमिलनाडु की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को तमिलनाडु की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन शुक्रवार को चेन्नई में डॉ. एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह उसी दिन ताज कोरोमंडल में आयोजित रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में भाग लेंगे। शाम को वह चेन्नई के कलैवनार अरंगम में आयोजित एक सार्वजनिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा लोक भवन में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भी उपराष्ट्रपति की उपस्थिति रहेगी।

उप राष्ट्रपति शनिवार को वेल्लोर स्थित ‘गोल्डन टेंपल’ में श्री शक्ति अम्मा के 50वें स्वर्ण जयंती जयंती समारोह में भाग लेंगे। दोपहर में वह चेन्नई के त्रिप्लिकेन स्थित कलैवनार अरंगम में आयोजित 9वें सिद्धा दिवस समारोह में शामिल होंगे।

 

Next Post

मानवाधिकार आयोग ने इंदौर में दूषित पानी पीने से सात लोगों की मौत और 40 से ज्यादा बीमार होने पर लिया स्वतः संज्ञान

Thu Jan 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से सात लोगों की मौत होने और 40 से ज़्यादा लोग बीमार पड़ने के मामले की मीडिया रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लेते हुये रिपोर्ट तलब की […]

You May Like