गंभीर घायल अवस्था में घर पहुंचा कोतमा नायब तहसीलदार का बेटा

दमोह. शहर के दमयंती नगर में रहने वाले कोतमा नायब तहसीलदार धनीराम गौड़ आदिवासी का तीन दिन से लापता बेटा रोहित सोमवार रात घायल अवस्था में दमोह पहुंचा.उसके गले में गंभीर घाव का निशान था. सोमवार रात जिला अस्पताल दमोह में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. परिवार के लोगों ने घायल रोहित के दोस्त मोनू ठाकुर पर आरोप लगाया है, अब पुलिस जांच कर रही है. घायल रोहित के पिता धनीराम ने बताया कि वह अनूपपुर जिले के कोतमा में नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ हैं. उनकी पत्नी ने फोन पर बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 8 बजे रोहित घर से कार लेकर घूमने गया था.रात 12 तक घर नहीं आया, फोन लगाया उसने कहा मैं जबलपुरनाके पर हूं. 1 बजे तक उससे बात हुई और 2 बजे उसका फोन बंद हो गया.उसके बाद कोई बात नहीं हुई,20 जुलाई को रात करीब 2:30 बजे बेटे से फिर बात हुई उसने बताया कि वह उज्जैन आया है, लेकिन जब उसे लोकेशन मांगी तो वह राहतगढ़ के पास था. पूछने पर उसने बताया कि वह मोनू के साथ आया है और अब वापस आ रहा है, लेकिन उस दिन नहीं आया. सोमवार रात जब वह घर आया तो उसके गले में घाव का निशान था. इसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.रोहित के पिता ने बताया की बेटे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की थी. उसे चोट कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है. बेटे ने अभी केवल इतना बताया है कि वह राहतगढ़ के पास था खड़ा हुआ था तभी दो तीन लोग आए और उन्होंने हमला कर दिया जिसमें उसे चोट लगी.मौके पर अस्पताल पहुंचे कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि घायल युवक ने कुछ अज्ञात लोगों पर हमले की बात कही है. फिलहाल उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है.मामले की जांच चल रही है. घायल की मां ने रोहित के दोस्त मोनू ठाकुर पर आरोप लगाए हैं कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले किसी मामले में फरार चल रहा था. हो सकता है उसने ही बेटे के साथ इस तरह की घटना की हो, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमला किसके द्वारा किया गया है.टीआई ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. उनका कहना है कि मोनू ठाकुर से पूछताछ की जाएगी तब आगे की जानकारी स्पष्ट होगी.

Next Post

25 दिन तक चलने वाले डायरिया सह दस्तक अभियान की शुरुआत

Tue Jul 22 , 2025
बागली। ब्लाक मेडिकल आफिसर डाक्टर हेमन्त पटेल ने बच्चो को विटामिन ए की खुराक पिला कर दस्तक अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डाक्टर पटेल ने ब्लाक की समस्त दस्तक टिम से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान हमारे लिए सिर्फ एक गतिविधि नहीं, बल्कि हर बच्चे तक जीवन, […]

You May Like