श्योपुर में गांधीवादी नेता सत्यभानु चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित, पहली पुण्यतिथि पर सर्वधर्म सभा

श्योपुर: पूर्व विधायक और चंबल अंचल के प्रमुख गांधीवादी नेता सत्यभानु चौहान की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। श्योपुर के सहरिया बहुल गांव दलारना में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीमसैन शर्मा ने सत्यभानु चौहान के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि चौहान ने श्योपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी सहरिया समुदाय के उत्थान और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

समाजसेवी कैलाश पाराशर ने कहा कि सत्यभानु चौहान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके स्थापित आदर्श, बुनियादी विकास और मानव सेवा की सोच को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इससे नई पीढ़ी उनके विचारों को आत्मसात कर सकेगी।
प्रार्थना सभा के दौरान महात्मा गांधी सेवा आश्रम के प्रमुख जयसिंह जादौन ने “जय जगत” भजन प्रस्तुत किया। वहीं, आदित्य चौहान ने गांधीजी का प्रिय भजन गाकर सभी को भावुक कर दिया।

Next Post

श्योपुर में पैर फ्रैक्चर मरीज को ठेले से पहुंचाया अस्पताल, 108 एंबुलेंस ने मदद से किया इंकार

Sat Oct 25 , 2025
श्योपुर: करहाल के पालीवाल चौक स्थित कुशवाहा मोहल्ले में एक युवक को पैर में फ्रैक्चर होने के बाद एम्बुलेंस नहीं मिली। परिजनों को मजबूरन उसे ठेले पर लिटाकर अस्पताल ले जाना पड़ा। कुशवाहा मोहल्ले निवासी शंभु कुशवाहा का पैर घर पर सीढ़ी से फिसलने के कारण गंभीर रूप से फ्रैक्चर […]

You May Like