मौसम का यू-टर्न: 26 जनवरी को दिल्ली-यूपी समेत 11 राज्यों में होगी भारी बारिश! घने कोहरे का अलर्ट जारी

गणतंत्र दिवस पर देश के 11 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई हिस्सों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 जनवरी 2026 को देश के 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के बीच 25 से अधिक जिलों में घने कोहरे और तेज बर्फीली हवाओं का साया रहेगा।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर देश के 11 राज्यों में भारी बारिश और तूफान आने की प्रबल संभावना है।, इन राज्यों में मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल शामिल हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में न केवल भारी बारिश होगी, बल्कि 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने और बिजली कड़कने की भी आशंका है। इसके अलावा, 28 जनवरी को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जहाँ हवाओं की गति 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

Next Post

गणतंत्र दिवस पर अभेद्य किला बनी दिल्ली: स्मार्ट तकनीकि और 10 हजार जवानों के कड़े पहरे के बीच होगी परेड

Mon Jan 26 , 2026
गणतंत्र दिवस 2026 के लिए दिल्ली में मल्टी-लेयर सुरक्षा तैनात है। AI स्मार्ट ग्लास, 3000 CCTV और 10,000 जवानों के साथ राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। पहली बार AI-इनेबल्ड […]

You May Like