44वीं पुलिस अश्वरोही प्रतियोगिता में बीएसएफ ने जीती ट्राफी

ग्वालियर: बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में 44वीं अखिल भारतीय पुलिस अश्वारोही प्रतियोगिता एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट का समापन हो गया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिमा में सीमा सुरक्षा बल ने माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट ट्रॉफी जीती है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मानव संसाधन के विशेष महानिदेशक महेश कुमार अग्रवाल थे। प्रतियोगिता में देशभर के केन्द्रीय सशस्त्र पुलिसबलों और राज्य पुलिसबलों की अश्वारोही टीमों ने और कई बलों के बीच समन्वय व सहयोग को बढ़ावा देना था।

तियोगिता के दौरान, प्रतिभागियों ने शो जंपिंग, ड्रेसेज, इवेंटिंग और इंक्विटेशन स्किल-एट-आर्म्स जैसी कई स्पर्धाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया गया। इन स्पर्धाओं में घुडसवारों की संतुलन क्षमता, गति, नियंत्रण, साहस और घोडों के साथ उनके उत्कृष्ट तालमेल की परीक्षा हुई ।बीएसएफ अकादमी ने इस आयोजन के लिये उच्चस्तरीय व्यवस्थायें की थी।

घोड़ों और घुड़सवारों के लिये अत्याधुनिक ग्राउंड और अस्तबल उपलब्ध कराये गये। जिससे सभी प्रतिभागी टीमों के घोड़ों को आरामदायक माहौल मिला। प्रतियोगिता में कई श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किये गये। सर्वश्रेष्ठ घोड़ा, का पुरस्कार असम राइफल्स के हार्स राइफल्स को मिला है। तमिलनाडु पुलिस की एमसीटी सेल्वी पी सुगन्या को सर्वश्रेष्ठ महिला घुडसवार और असम राइफल्स के मेजर दीपांशु शोरान को सर्वश्रेष्ठ घुडसवार का पुरूस्कार प्रदान किया गया।

Next Post

खाटू श्याम के मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, निकला चल समारोह

Sat Feb 28 , 2026
ग्वालियर: फागुनी एकादशी पर नगर के सभी श्याम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्वालियर के खाटू श्याम के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर दौलतगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर से विशाल चल समारोह निकाला गया जिसमें श्याम भक्तो ने नाच गाकर इस चल समारोह […]

You May Like

मनोरंजन