ग्वालियर: फागुनी एकादशी पर नगर के सभी श्याम मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्वालियर के खाटू श्याम के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर दौलतगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर से विशाल चल समारोह निकाला गया जिसमें श्याम भक्तो ने नाच गाकर इस चल समारोह में चार चांद लगा दिए।
यह चल समारोह दौलतगंज से प्रारंभ होकर महाराज बाड़ा सराफा बाजार गस्त का ताजिया पाटणकर बाजार होते हुए दौलतगंज स्थित श्याम मंदिर पर समाप्त हुआ वहीं कांच मिल स्थित खाटू श्याम की हवेली पर भी फागुन एकादशी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर के भक्त केशव अग्रवाल ने बताया कि वैसे तो हर एकादशी प्रभु श्याम की है लेकिन फागुनी एकादशी को इसका विशेष महत्व है इसलिए श्रद्धालु दर्शनों के लिए कतारबद्ध लगे रहे, वहीं शाम को श्याम भजन का विशेष आयोजन किया गया।
