अवैध महुआ शराब अड्डों पर आबकारी विभाग ने दबिश देकर पांच किलोग्राम महुआ लाहन किया नष्ट

पांढुरना, ग्रामीण क्षेत्रो के नदी, नालों किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाने तथा इसे बेचने की लगातार मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा इन ग्रामों अवैध महुआ अड्डों पर दबिश देकर पांच हजार किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया।

ग्रामों में नदी, नालों किनारे अवैध रुप से महुआ शराब निकालने तथा उसे आसपास के ग्रामों में अवैध रूप से बेचने एवं ग्रामीणों द्वारा इस शराब का सेवन करने से इनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने के साथ ही ग्रामों में आए दिन इन शराबियों द्वारा वाद विवाद ,मारपीट करने की बढ़ती जा रही घटनाओं को देख इस महुआ शराब के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर.वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आज द्वारा ग्राम इटावाढाना, जाटलापुर एवं उमरी में अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश दी गई। इस दौरान नालों एवं जंगल क्षेत्र में झाड़ियों के समीप पन्नियों तथा ड्रमों में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब निर्माण के लिए संग्रहित लगभग 5,000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। नियमानुसार महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन को निर्मूल्य होने के कारण मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया।

उक्त कार्रवाई के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।

इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री भारत गौंड, वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक जीत सिंह धुर्वे, मुकेश राहांगडाले, सुश्री श्रद्धा राहंगडाले, सुश्री भावना हिडाऊ, उत्कर्ष ठाकरे एवं अंकुश मरावी सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Next Post

ग्राम हरसवाट, गिराला एवं साकड़ी के आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Sat Aug 1 , 2026
आलीराजपुर । आलीराजपुर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने शनिवार को ग्राम हरसवाट, गिराला एवं साकड़ी के आंगनवाड़ी केंद्रों तथा शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता की […]

You May Like