गणतंत्र दिवस पर अभेद्य किला बनी दिल्ली: स्मार्ट तकनीकि और 10 हजार जवानों के कड़े पहरे के बीच होगी परेड

गणतंत्र दिवस 2026 के लिए दिल्ली में मल्टी-लेयर सुरक्षा तैनात है। AI स्मार्ट ग्लास, 3000 CCTV और 10,000 जवानों के साथ राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। पहली बार AI-इनेबल्ड स्मार्ट ग्लास और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम का उपयोग संदिग्धों की पहचान के लिए हो रहा है, जिससे कर्तव्य पथ एक अभेद्य किले में तब्दील हो गया है।

77वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम किए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके। इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी विशेषता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक ‘वियरेबल टेक्नोलॉजी’ का उपयोग है। दिल्ली पुलिस पहली बार परेड मार्ग पर तैनात अपने अधिकारियों के लिए AI-इनेबल्ड स्मार्ट ग्लास (चश्मे) का इस्तेमाल कर रही है। ये भारत में निर्मित उपकरण रियल-टाइम में अपराधियों, संदिग्धों और घोषित अपराधियों के डेटाबेस से जुड़े हुए हैं, जिससे भीड़ के बीच भी किसी संदिग्ध की तुरंत पहचान संभव हो सकेगी।

Next Post

रोजमेरी डिकार्लो ने अफगान नेताओं से महिलाओं के मौलिक अधिकार बहाल करने का किया आग्रह

Mon Jan 26 , 2026
UN की रोजमेरी डिकार्लो ने काबुल में महिलाओं की शिक्षा और काम पर लगी पाबंदियों को हटाने की मांग की और अफगानिस्तान को वैश्विक समुदाय से जुड़ने की सलाह दी जिससे हालात सुधर सकें। संयुक्त राष्ट्र की अवर महासचिव जनरल रोजमेरी डिकार्लो ने हाल ही में अफगानिस्तान का अपना महत्वपूर्ण […]

You May Like