बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत बेलखाडू 14 मील के पास बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। बेलखाडू चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे ने बताया कि पौडी निवासी मुन्नालाल भूमिका 50 वर्ष का पैदल जा रहा था.

तभी बेलखाडू 14 मील के पास बाइक चालक वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मेें मुन्नालाल की मौत हो गई। जबकि विशाल राजपूत पिता राजू राजपूत 20 घायल हो गया।

Next Post

दो पक्षों में चले लट्ठ

Mon May 26 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में लट्ठ चले। जिसमें दो युवक घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक अंचल वंशकार 25 वर्ष निवासी दानव बाबा मरघटाई रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार शाम लगभग 5 बजे दुर्गेश उर्फ गोल्फा, पवन उर्फ मंगल बेन […]

You May Like