हैदराबाद एयरपोर्ट पर 3 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप, तीनों विमान सुरक्षित लैंड कराए गए

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर, 2025: हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (शमशाबाद) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी, जिसमें इंडिगो, लुफ्थांसा और ब्रिटिश एयरवेज की तीन अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को निशाना बनाया गया था।

धमकी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने तत्काल आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए। तीनों विमानों को पूरी सतर्कता के साथ शमशाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमानों से उतारकर आइसोलेशन एरिया में शिफ्ट किया गया ताकि संभावित खतरे से दूर रखा जा सके।

घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बल, सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीमें तैनात की गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की मदद से तीनों विमानों की गहन तलाशी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन जांच जारी है। धमकी देने वाले ई-मेल की भी साइबर एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है।

Next Post

पुतिन के दौरे के बाद अब जेलेंस्की आएंगे भारत, यूक्रेनी राष्ट्रपति की यात्रा 2026 की शुरुआत में संभव

Mon Dec 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 दिसंबर, 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हालिया भारत दौरे के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की भारत यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगर सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो जेलेंस्की अगले साल की शुरुआत (जनवरी 2026) में भारत आ सकते हैं। […]

You May Like