थलपति विजय की आखिरी फिल्म जना नायकन 30 से अधिक देशों में होगी रिलीज

मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की अंतिम फिल्म ‘जन नेता’ (जना नायकन) 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को 30 से अधिक देशों में 7,000 से 8,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किए जाने की तैयारी है।फिल्म के निर्माता वेंकट के. नारायण ने बताया कि उनकी कोशिश है कि दुनिया के हर उस क्षेत्र तक फिल्म पहुंचे, जहां थलपति विजय के प्रशंसक मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार नए थिएटर और स्क्रीन्स जोड़े जा रहे हैं तथा भारत के अलावा दुनिया के प्रमुख शहरों में भी इसे बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जाएगा।

नारायण के अनुसार, ‘जन नेता’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में से एक बनने की ओर अग्रसर है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और एडवांस बुकिंग में भी नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने विजय के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय का मूल्य-तंत्र हमेशा मजबूत रहा है। उनके प्रोफेशनलिज्म, प्रतिबद्धता और समर्पण ने उन्हें सिनेमा के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि विजय की विनम्रता, सादगी और कार्यशैली उन्हें लोगों के और करीब ले जाती है।
‘जन नेता’ को विजय के सिनेमाई करियर की विदाई फिल्म माना जा रहा है, जिसके कारण यह रिलीज उनके प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक और यादगार अवसर बन गई है।

.....

Next Post

टेक्सटाइल के क्षेत्र में दुनिया की पहली डार्क फैक्ट्री लगाने की योजना बना रही है रामराज कॉटन

Fri Jul 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारत की जानी-मानी कपड़ा कंपनी रामराज कॉटन तमिलनाडु के तिरुपुर में डार्क फैक्ट्री लगाने की योजना बना रही है, जो देश ही नहीं दुनिया में इस क्षेत्र की पहली डार्क फैक्ट्री होगी। डार्क फैक्ट्री पूरी तरह स्वचालित संयंत्र होता है, जिसमें सारा काम रोबोट, […]

You May Like