कार बाइक की भिड़ंत, शिक्षिका और वृद्ध की मौत

 

उज्जैन। मक्सी रोड पर सोमवार शाम कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। बाइक पर ग्रामीण वृद्ध और शिक्षिका सवार थे। दोनों को चरक भवन लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध देखकर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे शिक्षिका के परिजनों का पता लगाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि ग्राम कनसिया में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका सुनीता तोमर सोमवार शाम को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद उज्जैन आने के लिए निकली थी। ग्राम कनासिया से उमाशंकर पिता रणछोड़ लाल 73 वर्ष बाइक से उज्जैन आ रहे थे। शिक्षिका ने उनसे लिफ्ट ली और बाइक पर सवार हो गई। मक्सी रोड ताजपुर फंटे के समीप तेज गति से आई कार में बाइक को टक्कर मार दी। शिक्षिका और वृद्ध दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से चरक भवन लाया गया डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। वृद्ध उमाशंकर के परिजनों को सूचना मिल गई थी वह तत्काल अस्पताल पहुंच गए लेकिन शिक्षिका सुनीता तोमर के परिजनों का पता नहीं चल पाया था। विद्यालय से आए कुछ शिक्षकों ने बताया कि सुनीता के पिता विवेकानंद कॉलोनी में रहते हैं लेकिन वह पिता से अलग रहती थी। पति से तलाक हो चुका है वह अकेले ही आगर रोड और मक्सी रोड के बीच किसी कॉलोनी में निवास करती थी। पंवासा पुलिस देर शाम तक उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी। दोनों के शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखे गए हैं। वृद्ध के परिजनों का कहना था कि वह पोस्टमार्टम करा कर बॉडी घर ले जाएंगे लेकिन शाम 7.30 बजे का समय हो जाने पर पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।

Next Post

शिवराज ने बिल गेट्स के साथ की कृषि चर्चा

Mon Mar 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 मार्च (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत के कृषि अनुसंधान श्रेष्ठ हैं और दुनिया इनका लाभ ले सकती हैं। श्री चौहान ने साेमवार को यहां गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स के साथ बैठक हुई। इस दौरान कृषि एवं […]

You May Like