
जबलपुर। नेताजी वर्ष 1939 में जबलपुर आए थे। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणब मुखर्जी भी सिटी बंगाली क्लब से जुड़े थे। हमें बंगाल और उसके के गर्व को कभी भूलना नहीं चाहिए। देश की आजादी में बंगाल की अहम भूमिका रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने वंते मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संसद में विशेष चर्चा करवाई। राष्ट्रगान
जन गण मन को भी पूर्ण सम्मान दिया जा रहा है। यह बातें केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं रसायन मंत्री जेपी नड्डा ने बसंती पंचमी की बधाई के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन कर करते हुए जबलपुर में नेताजी की प्रतिमा का किया अनावरण और शताब्दी स्तम्भ का लोकार्पण अ वसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल प्रदेश जिसने हमेशा से ही पूरे देश के सामाजिक, साहित्यक, राजनीतिक, सांस्कृतिक नेतृत्व को दिशा दी है। एक विधान, एक निशान, एक प्रधान की धारा भी उसी बंगाल की भूमि से निकली क्योंकि बंगाल का भारत की भूमि पर धार्मिक,सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक पहचान के लिए एक विशिष्टता में उल्लेख होता है लेकिन वही बंगाल और वहां का बंगाली समाज आज सुरक्षित हाथों में नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1939 में जब नेताजी का जबलपुर आगमन हुआ था और बंगाली समाज की इस संस्था ने उनका स्वागत किया था उसी समय जो राजनीतिक घटनाक्रम और कांग्रेस ने वह ऐतिहासिक भूल नहीं की होती तो आजादी के समय देश का नक्शा नहीं बदल सकता था क्योंकि मैैं आज फिर कह देना चाहता हूं कि यह बात हमेशा से कही जाती है कि जो बंगाल आज सोचता है वह पूरा देश कल सोचता है इसलिए बंगाल और बंगाल प्राइड का नाता देश के विचार से सतत जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मात्रम के रचियता वंकिमचंद्र चटर्जी पर सदन में चर्चा कराई, बंगाली भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज और दुर्गापूजा एवं शांति निकेतन को यूनेस्को तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई है। बंगाली भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा दिया गया है। यूनेस्को में दुर्गा पूजा को शामिल कराया गया है। गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के शांति निकेतन को भी यूनेस्को ने विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों
से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई और देश के हर क्षेत्र में अब एक ही विधान है। मध्यप्रदेश में बंगाली समाज पूर्णत: सुरक्षित है।
धारा 370 का कलंक मिटा,जम्मू-कश्मीर भारत का मोर मुकुट बन रहा
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का कलंक मिटा और आज जम्मू-कश्मीर भारत का मोर मुकुट बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रकृति में बसंत का मौसम, ऋतुओं का राजा है। उन्होंने शुक्रवार को बसंत पंचमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है।
भारत की सांस्कृतिक समृद्धि में बंगाली समाज का योगदान है महत्वपूर्ण: सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी ने 100 गौरवशाली वर्षों की स्मृतियों को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस एसोसिएशन ने बंगाली समाज और जबलपुर की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षण प्रदान किया है। सिटी बंगाली क्लब में स्वयं नेताजी का आना इस क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण रहा। सिटी बंगाली क्लब ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। राज्य सरकार, स्कूल एवं उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सदैव क्लब के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि में बंगाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंकिमचंद्र चटर्जी ने वंदे मातरम् की रचना कर देशवासियों को एक सूत्र में पिरोया।
प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने सिद्धी बाला बोस लायब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने सिटी बंगाली क्लब में शताब्दी स्तंभ का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह अन्य अतिथि भी मौजूद रहे।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्रीमती मल्लिका नड्डा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, , महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पांडे,
अशोक रोहाणी, संतोष वरकड़े, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर तथा सिटी बंगाली क्लब के अध्यक्ष सुब्रत पाल व वरिष्ठ पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
