राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रों को साइबर अपराध की जानकारी दी

भोपाल। राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गईकी . एक दिवसीय कार्यशाला में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा को जागरूक किया गया. इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों से बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई. कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस मुख्यालय, भोपाल के उप पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) प्रदीप मिश्रा रहे. मिश्रा कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 5 में 25 लाख के विजेता भी रह चुके हैं. केबीसी-8 में विशेषज्ञ पैनल के सदस्य के रूप में भी शामिल रहे हैं. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और वक्ता महेश श्रीवास्तव ने डिजिटल दुनिया में मौजूद खतरों और उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा की.
छात्रों को साइबर अपराध, फिशिंग अटैक, डॉक्यूमेंट्री फ्रॉड, एथिकल हैकिंग, और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई. इस दौरान प्रदीप मिश्रा ने बताया कि साइबर सुरक्षा आज के दौर में सिर्फ आईटी पेशेवरों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने ऑनलाइन ठगी, पहचान की चोरी और डिजिटल फर्जीवाड़े से बचने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.

Next Post

मप्र कर्मचारी मंच ने उद्यानिकी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Wed Apr 2 , 2025
भोपाल। मप्र कर्मचारी मंच ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उद्यानिकी विभाग के मंत्री को ज्ञापन सौंपा है. मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा से मंगलवार को मुलाकात कर चर्चा की गई. मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने विभाग के स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बात मंत्री से की. इस […]

You May Like