मोहन-नड्डा ने किया रोड शो, फूलों की हुई वर्षा

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने झंडा चौक से गौरीघाट तक भव्य रोड-शो किया। रोड-शो के दौरान जन समुदाय मुख्यमंत्री डॉ. यादव व केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा पर उत्साह के साथ पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। रोड-शो में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी एवं डॉ. अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल सहित बड़ी तादात में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Next Post

बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए 23 अप्रैल को खुलेंगे

Fri Jan 23 , 2026
देहरादून 23 जनवरी (वार्ता) भगवान विष्णु अर्थात बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए 23 अप्रैल को विधि -विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। इससे पहले गुरुवार को डिम्मर से […]

You May Like