अमेरिकी बी-52 बमवर्षक विमान ने ब्रिटेन के ऊपर उड़ान के दौरान भेजा संकट का संकेत

लंदन, 24 मार्च (वार्ता) अमेरिका के एक बी-52 रणनीतिक बमवर्षक विमान ने ब्रिटेन के ऊपर उड़ान भरते समय आपातकालीन अलर्ट भेजा जबकि लंदन ने स्पष्ट किया कि वह ईरान के ऊर्जा अवसंरचना पर संभावित हमलों के लिए अपने ठिकानों का उपयोग करने की अनुमति नहीं देगा। विमान ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटराडार24 ने मंगलवार को जानकारी दी कि ब्रिस्टल के पूर्व में उड़ान भरते समय एक बोइंग बी-52एच स्ट्रैटोफोर्ट्रेस ने “7700” स्क्वॉक कोड प्रसारित किया जो एक सामान्य आपात स्थिति का संकेत है। आपात स्थिति के स्वरूप का तत्काल पता नहीं चल सका। यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच घटी है। ब्रिटेन के रक्षा सचिव जॉन हीली ने संसद को जानकारी दी कि ईरान के खिलाफ आक्रामक अभियानों के लिए ब्रिटिश ठिकानों का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा।

श्री हीली ने कहा, “अमेरिका द्वारा ब्रिटेन के ठिकानों के उपयोग की अनुमति रक्षात्मक हैं। इनमें ईरानी विद्युत संयंत्रों पर हमला करना शामिल नहीं है।” यह स्पष्टीकरण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हालिया टिप्पणियों के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच बहुत सकारात्मक एवं उपयोगी वार्ता हुई और ईरान की ऊर्जा अवसंरचना पर संभावित हमलों में पांच दिन की रोक का आदेश दिया था। इसके पहले उन्होंने ईरान को बात नहीं मानने पर 48 घंटों में कार्रवाई की चेतावनी दी थी। हालांकि ईरान ने किसी भी प्रत्यक्ष वार्ता से इनकार किया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे केवल वाशिंगटन की बातचीत में रुचि दर्शाने वाले संदेश प्राप्त हुए हैं, जबकि संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने बातचीत की खबरों को बाज़ारों को प्रभावित करने के उद्देश्य से फैलाई गई फर्जी खबरें बताकर खारिज कर दिया।

Next Post

इजरायली जेलें, फिलीस्तीनियों के लिए नरसंहार और प्रताड़ना का केंद्र : यूएन रिपोर्ट

Tue Mar 24 , 2026
जेनेवा, 24 मार्च (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट ने इजरायली हिरासत केंद्रों के भीतर छिपे उस खौफनाक सच को बेनकाब कर दिया है, जिसे अब ‘राज्य के सिद्धांत’ के रूप में अपनाया जा चुका है। अक्टूबर 2023 से अब तक जुल्म की यह शृंखला 18,500 से अधिक फिलिस्तीनियों को […]

You May Like