आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित

ग्वालियर : भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत भितरवार द्वारा विकासखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सामुदायिक भवन, नगर परिषद भितरवार में किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ वितरित कर प्रमाण पत्र दिए गए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर रहे। अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राजे ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र रावत उपस्थित रहे।

इसके अलावा पार्षद, जनपद सदस्य एवं लगभग 450 नागरिकों की सहभागिता रही।कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी और आमजन को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। संबल योजना के तहत रचना जाटव, भूपेन्द्र कुशवाह, सूरज बाथम (मोहनगढ़) एवं चन्द्रभान सिंह रावत (रिछारी कला) को कुल 8 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता स्वीकृत की गई। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत नायरा अग्रवाल, याशिका प्रजापति, काव्या साहू, जानवी जाटव, अनाया बानो एवं निशा तिवारी को लाभान्वित किया गया। इसके अलावा गुड्डन बाई ओझा, मिथला बाई एवं मुन्नी कंजर को विभिन्न पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए

Next Post

6वीं की छात्रा के अपहरण का प्रयास, हंगामा करते ही भागे बदमाश

Sun Apr 12 , 2026
ग्वालियर: बहोड़ापुर इलाके में कक्षा 6वीं की एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। कार सवार युवकों ने छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया लेकिन छात्रा की हिम्मत से यह साजिश असफल हो गयी । छात्रा ने चिल्लाकर लोगों को बुलाने की धमकी दी। जिसके […]

You May Like