दो स्थानों पर चोरी की वारदातें, मकान और दुकान को बनाया निशाना

इंदौर: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. एमआईजी और सराफा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने मकान और दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित अनूप नगर के अमन अपार्टमेंट में रहने वाले हार्दिक खंडेलवाल के किराए के मकान में दिन के समय अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

बदमाश दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, चार कंगन, दो जोड़ी टॉप्स, चांदी की पायल, बिछिया, दो घड़ियां और करीब 6 हजार रुपए नकद चुरा ले गए. वहीं सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात सामने आई है. उषा नगर एक्सटेंशन निवासी प्रदीप वाधवानी की एमटी क्लॉथ मार्केट स्थित दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया. बदमाश दुकान का ताला खोलकर अंदर घुसे और रेडीमेड ब्लाउज के दो गठ्ठे, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है, चुरा ले गए. दोनों ही मामलों में पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Next Post

ऑटो चालक ने की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

Thu Mar 19 , 2026
इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि फ्लिपकार्ट होलसेल (बेस्ट प्राइस) परिसर में ऑटो नम्बर एमपी 09 आरए 2806 […]

You May Like