पंचांग 08 जुलाई 2026:-
रा.मि. 17 संवत् 2083 आषाढ कृष्ण अष्टमीं बुधवासरे दिन 7/16, रेवती नक्षत्रे दिन 12/0, अतिगण्ड योगे दिन 9/36, कौलव करणे सू.उ. 5/15, सू.अ. 6/45, चन्द्रचार मीन दिन 12/0 से मेष, पर्व- शीतलाष्टमीं व्रत, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
——————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 08 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अत्याधिक परिश्रम के बाद आंशिक सफलता मिलेगी. मित्र के कारण विवाद होंगे. मान सम्मान के प्रति सचेत रहें. मन खिन्न रहेगा. वर्ष के मध्य में घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी. बैचारिक वाद विवाद होगा. सत्संग से मन शांत रहेगा. वर्ष के अन्त में राजनैतिक मित्र का सहयोग प्राप्त होगा. व्यवसाय में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापारिक कार्यो में मन लगेगा. राजनैतिक कार्यो में सावधानी व सतर्कता से कार्य करें. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को बैचारिक वाद विवाद होगा. सत्संग से मन शांत रहेगा. व्यवसाय में वृद्धि होगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को घरेलू कार्यो में रूचि रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों का मन चिंतित रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को विशेष परिश्रम होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यथेष्ठ सतर्कता बांछनीय.
——————————————————————
आज का भविष्य: बुधवार 08 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक निडर तथा परिश्रमी होगा. आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे. संगीत कला और धार्मिक कार्यो में इनकी अच्छी रूचि रहेगी. माता पिता को हमेशा सुखी रखेगा.
——————————————————————
मेष- कामकाज की धीमी गति से अधिकारी व्यथित होंगे. नए संपर्को से कार्यो में नई दिशा आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. संतान के मामलों में व्यय अधिक होगा.
वृषभ- आर्थिक मामलों की अनदेखी से नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें. खानपान पर नियंत्रण रखें. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.
मिथुन- भौतिक सुख सुविधाओं पर बड़े खर्च की संभावना है. युवा अच्छी सफलता अर्जित करेंगे. पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियों का अनुभव होगा. साहसपूर्ण कार्य करने का योग है.
कर्क- शीघ्रता में अच्छी योजना शुरू होगी. कडी मेहनत करके बड़ी सफलता मिलेगी. सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मन: स्थिति संतुलित रहेगी.
सिंह- विपरीत विचारधारा के लोगों का साथ करने से नुकसान होगा. जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पारिवारिक निकटता बढ़ेगी. सम्मान में यथोचित वृद्धि होगी.
कन्या- कार्य योजना व नजरिये में बदलाव करके अच्छी सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. ऐसा कोई कार्य बनेगा. जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा.
तुला- सेहत पर ध्यान दें, आय के नए साधन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यवसायिक दायित्वों की पूर्ति होगी. पारिवारिक कार्यो में लगन व निष्ठा रहेगी.
वृश्चिक- लंबित मामले सुलझने के आसार हैं. योजनाओं के आकार देने में सफलता मिलेगी. स्वयं की सूझबूझ से लिये गये निर्णय सार्थक होंगे. अतिथि वृषभमन का योग है.
धनु- प्रापर्टी संबंधी विवाद हल होगा. विरोधियों से बचकर रहें. काई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. पारिवारिक वातावरण में प्रसन्नता रहेगी.
मकर- प्रियजन के संबंध मेंशुभ समाचार मिलेंगे. अनुभवी लोगों का साथ सफलता देगा. कोई शुभ कार्य बनेगा. पद प्रतिष्ठा एवं धन की प्राप्ति होगी.
कुम्भ- मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, आपके कार्यो में निखार आयेगा. लिये गये निर्णय में सतर्कता बांछनीय है. योजनाओं में प्रगति होगी.
मीन- आपके रूखे व्यवहार से करीबी लोग नाराजहो सकते है. संतान के कार्यो में सफलता सुख और संतोष का अनुभव होगा. आशा से अधिक कार्यो में सफल होंगे.
——————————————————————
व्यापार-भविष्य:
आषाढ कृष्ण अष्टमीं को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, गुड़ खांड, शक्कर, लालमिर्च, आदि में तेजी का रूख रहेगा. नये वस्तुओं में पिछली चाल चलेगी. आज जिन वस्तुओं में तेजी का रूख रहे, उसी में मंदी होगी. भाग्यांक 1776 है.
——————————————————————
