इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन 20 जून को

इंदौर: इंदौर उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन 20 को होगा. भूमिपूजन केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और मुख्यमंत्री सांवेर तहसील के चद्रवतीगंज गांव में करेगें. उक्त कार्यक्रम को लेकर आज प्रदेश केबिनेट मंत्री और कलेक्टर ने तैयारियों का निरीक्षण किया.इंदौर जिले के चन्द्रावतीगंज में आगामी 20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

भूमिपूजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भाग होंगे. भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं कलेक्टर शिवम वर्मा ने चन्द्रावतीगंज में सागर गार्डन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए.

Next Post

मेट्रो दूसरा चरण का एसीएस द्वारा रिव्यू

Thu Jun 18 , 2026
इंदौर: बुधवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इंदौर मेट्रो परियोजना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेट्रो स्टेशन पर संचालन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली.नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे आज इंदौर आए. इस दौरान उन्होंने मेट्रो […]

You May Like