रॉयल और सुदेवा का विजय अभियान आगे बढ़ा

नयी दिल्ली (वार्ता) प्लेयर ऑफ द मैच हिमांशु राय और यमन सिँह के गोलों से रॉयल रेंजर्स ने दिल्ली एफसी को 2- 0 से हटा कर डीएसए प्रीमियर लीग में महत्वपूर्ण जीत के साथ अंतिम चार की दौड़ में स्थान बनाए रखा है।

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में सुदेवा दिल्ली एफसी ने एजाज अहमद की शानदार हैट्रिक से हिंदुस्तान फुटबाल क्लब को 6-1 से रौद डाला। सुदेवा के लिए जाजो, कमगीनसेल और मोहम्मद सामी ने एक एक गोल बांटे।

आज की जीत से रॉयल रेंजर्स ने 21 मैचों में 41, सुदेवा ने 20 में 39 और डीएफसी ने 21 मैचों में 38 अंक जुटा लिए हैं। विजेता के लिए मोहम्मद एजाज अहमद की हैट्रिक के अलावा जाजो प्रशान, कामगीनसे और मोहम्मद सामी ने एक एक गोल जमाए। पराजित टीम का गोल लालरोशंगा ने किया।

आज के नतीजों से प्रीमियर लीग के बाकी चार मैचों का रोमांच बढ़ गया है। अंक तालिका में पहले स्थान पर चल रहे सी आई एस एफ, गढ़वाल हीरोज और सुदेवा बेहतर स्थिति में हैं जबकि लगातार दो मैचों में हारने के बाद दिल्ली एफसी के जीत की सम्भावना किसी बड़े उलट फेर पर निर्भर हैं।

Next Post

आईपीएल में धीमी ओवर गति पर कप्तान नहीं होंगे निलंबित

Fri Mar 21 , 2025
मुम्बई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए कप्तान के तीन बार धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद एक मैच के निलंबन के नियम को समाप्त कर दिया है। आज यहां बीसीसीआई के मुख्यालय पर आईपीएल की सभी […]

You May Like

मनोरंजन