विश्वनाथन आनंद और नितिन नारंग ने जावोखिर सिंदारोव को चेस ओलंपियाड की मशाल सौंपी

बेंगलुरु, (वार्ता) समरकंद, उज़्बेकिस्तान में होने वाले चेस ओलंपियाड 2026 के लिए आधिकारिक काउंटडाउन की शुरुआत हुई। इस मौके पर फिडे के अंतरिम प्रेसिडेंट विश्वनाथन आनंद और एआईसीएफ के प्रेसिडेंट नितिन नारंग ने ओलंपियाड की मशाल वाली सेरेमोनियल टॉर्च, कैंडिडेट्स 2026 के विजेता और उज़्बेकिस्तान के टॉप खिलाड़ी जावोखिर सिंदारोव को सौंपी।

चेस ओलंपियाड सबसे प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी 15 से 27 सितंबर तक समरकंद में मुकाबला करेंगे।

फिडे ने 2022 में ओलंपिक मशाल की तर्ज पर चेस ओलंपियाड टॉर्च सेरेमनी शुरू की थी, ताकि इस खेल की वैश्विक पहुंच का जश्न मनाया जा सके और प्रतियोगिता के लिए उत्साह बढ़ाया जा सके।

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के प्रेसिडेंट नितिन नारंग ने कहा, “चेस ओलंपियाड टॉर्च इस बात का एक सशक्त प्रतीक है कि कैसे यह खेल देशों और पीढ़ियों को जोड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में भारत में इस परंपरा की शुरुआत की थी। यह देखना खास है कि अब यह मशाल भारत (खेल का जन्मस्थान) से उज़्बेकिस्तान जा रही है-ये दोनों ही देश शतरंज की गहरी और बढ़ती संस्कृति वाले हैं। हम जावोखिर सिंदारोव और उज़्बेकिस्तान को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं, क्योंकि समरकंद शतरंज की दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार हो रहा है।”
भारत ओपन और महिला दोनों कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन था और खिताब बचाने के लिए पसंदीदा दावेदार है।

Next Post

हरतालिका तीज: सुहाग के अखंड सौभाग्य के लिए रखा 24 घंटे निर्जला व्रत

Tue Sep 15 , 2026
जबलपुर: हरतालिका तीज महिलाओं के लिए आस्था और संकल्प का विशेष पर्व है। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट संबंध तथा माता पार्वती द्वारा भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए की गई कठोर तपस्या से जुड़ा है। मान्यता है कि माता पार्वती ने […]

You May Like