रेलवे स्टेशन उन्नयनीकरण कार्यों की दिशा बैठक 7 सितम्बर को

ग्वालियर: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 7 सितम्बर को बुलाई गई है। यह बैठक सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने बताया कि बैठक में रेलवे स्टेशन उन्नयनीकरण कार्यों की घटकवार एवं भौतिक व वित्तीय समीक्षा होगी। साथ ही एमपी आरडीसी, रेलवे ओवरब्रिज एवं एनएचआई के कार्यों के लिये भूमि अधिग्रहण, रबी फसल के लिये खाद व बीज वितरण, एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की जायेगी। इसके अलावा नगर निगम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आपदा प्रबंधन के तहत नालों के प्रस्तावित प्रोजेक्ट की समीक्षा सहित जिले के विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक में चर्चा होगी।

Next Post

हांगकांग को 137 रन से रौंदकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

Fri Sep 4 , 2026
दुबई, स्मृति मंधाना के तूफानी 124 रन और दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग, चीन को 137 रन से करारी शिकस्त दी। […]

You May Like