दिल्ली में कार धमाके के बाद ताजमहल की सुरक्षा कड़ी

आगरा 11 नवंबर (वार्ता) सोमवार को दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद आगरा में ताज महल की सुरक्षा व्यवस्था एहतियात के तौर पर कड़ी कर दी गयी है।

मंगलवार सुबह से ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट से आने जाने वालों की सख्त चेकिंग की जा रही है। पर्यटकों की भी चेकिंग की जा रही है। ताजमहल के पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर पार्किंग है, लिहाजा दोनों पार्किंग पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियां भी सतर्क कर दीं हैं। ताज महल की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों से संपर्क करके सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताजमहल की बाहरी सुरक्षा पुलिस के हवाले है जबकि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ की जिम्मेदारी है।

दिल्ली में ब्लास्ट में बाद के दौरान बाद ही आगरा पुलिस अलर्ट हो गई थी। रात में ही पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर निकल आए थे। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ताज महल की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए खुद ही पहुंचे गए थे। पूर्वी गेट पर पैदल पैदल मार्च किया था, उसके बाद ताजमहल के पीछे यमुना किनारे पर दशहरा घाट भी गए थे। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने ताजमहल की सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए हैं। शहर की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सख्त है। शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर दी है। सभी थाना पुलिस को संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त और निगरानी के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

 

 

Next Post

भोपाल स्टेशन पर बनेगा 50 हजार लोगों का खाना, इज्तिमा के लिए 600 एकड़ में तैयारी पूरी

Tue Nov 11 , 2025
भोपाल, 11 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी आलमी इज्तिमा को लेकर भोपाल रेलवे स्टेशन और ईटखेड़ी सड़क स्थित इज्तिमा स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार स्टेशन परिसर में करीब 50 हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। बुधवार से देशभर से जमाअतें पहुंचना […]

You May Like