विधानसभा में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस, प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने किया ध्वजारोहण

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा परेड की सलामी ली।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की मर्यादा, कर्तव्यों और जनसेवा के संकल्प को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ

Next Post

गणतंत्र दिवस पर ग्वालियर सेंट्रल जेल से 9 कैदी रिहा

Mon Jan 26 , 2026
ग्वालियर: आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर सेंट्रल जेल से 9 कैदियों को अच्छे आचरण के आधार पर रिहा किया गया जो उम्रकैद की सजा काट रहे थे। इन सभी कैदियों को जेल प्रशासन ने भविष्य में अपराधों से दूर रहकर कानून का पालन करने की […]

You May Like