सड़क पर तड़पती रहीं गायें, सोता रहा तंत्र

सिंगरौली: जिले के पचौर स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी गायों को कुचल दिया। हादसे में दो गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद लंबे समय तक घायल गाय सड़क पर तड़पती रही, लेकिन नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। बाद में गौ सेवा संस्थान के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल गाय का उपचार शुरू कराया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय लोगों ने अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा घायल पशुओं के त्वरित उपचार और सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Next Post

महिला पर चाकू से हमला

Fri Jul 3 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मढ़ई में सब्जी लेने बाजार गई महिला को तीन बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने महिला के पति की कमाई का हवाला देकर शराब पीने के लिए 500 की अड़ीबाजी की। जब महिला ने पैसे देने से इंकार किया, तो बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला […]

You May Like