कर्मचारी समेत बुर्जुग के खातों से उड़ी रकम

जबलपुर । गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर निवासी बुजुर्ग और अधारताल निवासी कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारी को साइबर ठगों ने शिकार बनाते हुए उनके खातों से रकम उड़ा ली। गोरखपुर पुलिस के मुताबिक गुरूवार को भास्कर राव गजभिये 69 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर वार्ड गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर कॉल आया जिसने स्वयं को डॉक्टर बताते हुये उसके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुये उसके अन्य व्यक्ति के माध्यम से 45 हजार रूपये की राशि उसके खाते में भेजी गई है बताकर उससे राशि वापस मांगी जिसका प्रमाण व्हाटसएप पर मैसेज भेजा गया जिसे देखते हुये उसने सही मान लिया।

इसके बाद वह साइबर ठग के चंगुल में फंस गया और उसके खाते से 99 हजार 800 रूपये की रकम उड़ा ली गई। इसी प्रकार अधारताल थाने में गणेश प्रसाद विश्वकर्मा निवासी जवाहर नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि विश्वविद्यालय में सहायक श्रेणी ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत है। उसके मोबाइल पर आरटीओ चालान की एक लिंक आयी जिसे उसने क्लिक किया जिसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया खाता से 3 बार में कुल 1 लाख 14 हजार रूपये निकाल लिए गए।

Next Post

छिंदवाड़ा सिरप कांड: आरोपी डॉ प्रवीण को हाईकोर्ट से झटका 

Thu Sep 24 , 2026
जबलपुर। छिंदवाड़ा सिरप कांड में हुई 26 बच्चो के मौत के मामले में आरोपी डॉ प्रवीण सोनी को हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए पीड़ित परिवार के अभिभावक को अनावेदक बनाने के निर्देश जारी किये। जिसके बाद […]

You May Like