बिजली कनेक्शन के बदले मांगे थे दस हजार,लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा

इंदौर: इंदौर लोकायुक्त टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी जेई, बिजली कनेक्शन देने की एवज में आवेदक से अवैध राशि मांग रहा था।राजमोहल्ला स्थित पंचमूर्ति नगर निवासी सूर्यकांत सोनोने ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने नलिया बाखल क्षेत्र में स्थित गोदाम नंबर 101/14 को किराए पर लेकर उसमें स्टीम मशीन का व्यवसाय शुरू किया है।

इसके लिए उन्हें 10 किलोवॉट का बिजली कनेक्शन चाहिए था। संबंधित कार्य के लिए झोनल कार्यालय, सुभाष चौक में पदस्थ जूनियर इंजीनियर शैलेन्द्र पाटकर द्वारा 40 हजार रुपये शासकीय शुल्क के अतिरिक्त 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी।

Next Post

महिला हितग्राहियों की निजी भूमि पर लगेंगे बागवानी पौधे

Thu Aug 7 , 2025
बीजाडांडी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से प्रारंभ ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पात्र महिला हितग्राहियों की निजी भूमि पर बागवानी के पौधे लगाए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य सीमांत व लघु किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे […]

You May Like