हर घर सौर्य ऊर्जा से आत्मनिर्भर बने: शाह

सिंगरौली । म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सिंगरौली द्वारा आज बुधवार को सामुदायिक भवन बैढ़न में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के फायदों को आम जनमानस तक पहुँचाना तथा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। शिविर में विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह बघेल, कार्यपालन अभियंता शहर दिनकर दुबे, कार्यपालन अभियंता ओपी द्विवेदी, कार्यपालन अभियंता उपेन्द्र यादव सहित कंपनी के समस्त सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता एसई अजीत सिंह बघेल ने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सौर ऊर्जा पर स्थानांतरित होना समय की सबसे बड़ी मांग है। वहीं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से न केवल आम उपभोक्ताओं का आर्थिक लाभ होगा, बल्कि थर्मल पावर स्टेशनों के लिए आवश्यक ईंधन आयात पर निर्भरता भी कम होगी। इधर महापौर रानी अग्रवाल ने योजना के संबंध में अपने विचार व्यक्त की। इधर अधीक्षण अभियंता अजीत सिंह बघेल ने चितरंगी एवं देवसर में आयोजित होने वाले शिविर के संबंध में क्षेत्र के समस्त नागरिकों से उक्त शिविरों में उपस्थित होकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का नि:शुल्क पंजीयन कराएं और शासन की इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

उपभोक्ताओं की सहायता के लिए ऑन-स्पॉट सुविधा 

शिविर के दौरान एसई सिंगरौली ने उपस्थित उपभोक्ताओं, सोलर वेंडर्स और बैंक प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। बैंक प्रतिनिधियों एवं वेंडर्स की उपस्थिति से वित्तीय सहायता एवं सोलर इंस्टॉलेशन से संबंधित प्रक्रियाएं बेहद सरल रहीं, जिससे पंजीयन कराने इच्छुक उपभोक्ताओं को तुरंत सहायता मिली। वहीं सेवा सेतु शिविर को लेकर स्थानीय नागरिकों और विद्युत उपभोक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। दिनभर चले इस शिविर में कुल 85 उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपना सफल पंजीयन कराया। सेवा सेतु अभियान की इसी श्रृंखला में आगामी शिविरों का आयोजन कल 24 चितरंगी एवं 25 सितम्बर को देवसर में आयोजित किया जाएगा।

Next Post

चुनाव आयोग में आंतरिक आपत्तियों को लेकर उठे सवाल

Wed Sep 23 , 2026
भोपाल। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। यह मामला एक मीडिया जांच में सामने आई उस रिपोर्ट के बाद उठा है, जिसमें दावा किया गया है कि निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों […]

You May Like