चावल, चीनी के भाव बढ़े, गेहूं नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी में भी तेजी देखी गयी जबकि में गिरावट रही। दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ रही।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 30 रुपये बढ़कर 3,860 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं छह रुपये सस्ता हुआ और 2,775 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी छह रुपये घट गयी।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। मसूर दाल औसतन 38 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत 24 रुपये और मूंग दाल की 17 रुपये बढ़ गयी। तुअर दाल में 23 रुपये और चना दाल में सात रुपये प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 88 रिंगिट चढ़कर 4,710 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.88 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल औसतन 77 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल की कीमत 69 रुपये और सोया तेल की 44 रुपये बढ़ गयी। सरसों तेल 13 रुपये और वनस्पति चार रुपये मजबूत हुआ। वहीं, मूंगफली तेल में नौ रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 35 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा। चीनी भी चार रुपये महंगी हुई।

.....

Next Post

भारत और ऑस्ट्रेलिया पुरुषों और महिलाओं की टी 20 टीम रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

Tue May 5 , 2026
दुबई, 05 मई (वार्ता) मंगलवार को हुए सालाना अपडेट के बाद, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्रमशः आईसीसी पुरुषों की टी 20 टीम रैंकिंग और महिलाओं की टी20 टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। ताज़ा रैंकिंग में, जो मई 2025 के बाद खेले गए सभी मैचों को 100 […]

You May Like