रोहित शेट्टी पर कड़ी निगरानी, ‘गोलमाल 5’ के सेट पर बिना आईडी एंट्री नहीं, 60 लोग संभालेंगे सुरक्षा

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसका असर ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग पर भी पड़ सकता है। सेट पर 60 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

मुंबई के जुहू इलाके में स्थित मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। 1 फरवरी को हुई इस घटना में घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बाद में इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया।

घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी थी और मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। इस केस में पुणे से चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में मुंबई लाया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है और फिलहाल जांच जारी है। इस गंभीर घटना का असर अब रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग पर भी देखने को मिल सकता है।

डबल लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 15 फरवरी के बाद मुंबई में शुरू होने वाली थी। हालांकि, अब शूटिंग तय समय पर होगी या नहीं, यह रोहित शेट्टी और पुलिस प्रशासन की मंजूरी पर निर्भर करेगा। फिलहाल शूटिंग डेट में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर शूटिंग तय शेड्यूल पर शुरू होती है और रोहित शेट्टी सेट पर पहुंचते हैं, तो उनकी सुरक्षा के लिए करीब 60 लोग तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था डबल लेयर में होगी।

सेट पर होंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम

पहली लेयर में स्थानीय पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे, जबकि दूसरी लेयर में रोहित शेट्टी के पर्सनल बॉडीगार्ड्स तैनात रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, शूटिंग सेट पर एक एक्सेस कंट्रोल जोन बनाया जाएगा, जिसमें सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही एंट्री की अनुमति होगी। सेट पर आने वाले हर व्यक्ति की पहले से आईडी वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। किसी भी तरह की स्पॉट एंट्री की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Next Post

नशा युवाओं के कॅरियर को प्रभावित कर रहा है: प्रो. शुक्ल

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर: नशा मुक्ति संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय एवं नव ज्योति नशा मुक्ति केन्द्र, अवधपुरी के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद […]

You May Like