नशा युवाओं के कॅरियर को प्रभावित कर रहा है: प्रो. शुक्ल

जबलपुर: नशा मुक्ति संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय एवं नव ज्योति नशा मुक्ति केन्द्र, अवधपुरी के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर ने कहा कि युवाओं के कॅरियर में नशा बाधक तत्व के रुप में उभर कर सामने आ रहा है।

हमें विद्यार्थियों को नशे से होने वाली हानि से परिचित कराना होगा, नशा युवाओं के कॅरियर को प्रभावित कर रहा है। वहीं प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने नशे से होने वाले दृष्प्रभाव को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राध्यापक, कर्मचारी एवं नीरज रजक, श्वेता मिश्रा के साथ लगभग 82 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Post

7 साल बाद रोमांस में लौटेंगे अहान शेट्टी, ‘तड़प’ के बाद नई लव स्टोरी पर बॉर्डर 2 एक्टर का रिएक्शन

Tue Feb 3 , 2026
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद अहान शेट्टी अब रोमांटिक जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। ‘तड़प’ के बाद 7 साल बाद वह निर्देशक शाद अली के साथ एक इंटेंस एक्शन-लव स्टोरी में नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता […]

You May Like