युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर रोशन पचाया का आलीराजपुर में भव्य स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल से की सौजन्य भेंट, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

आलीराजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रोशन पचाया का पहली बार आलीराजपुर जिला मुख्यालय आगमन पर युवा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया गया।

नियुक्ति के पश्चात जिला मुख्यालय पहुंचे रोशन पचाया ने भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष (मकू) परवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिसके पश्चात भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, जिला मंत्री रितेश डावर, जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता, नगर मंडल महामंत्री राजेश गुप्ता, एल्डरमैन संदीप राही, अंकित परवाल, युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष कांतिलाल राठौड़, वरिष्ठ नेता भदू पचाया, संतोष थेपड़िया, नगर मंडल मीडिया प्रभारी चिराग थेपड़ियायुवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रतापसिंह सिसोदिया, हर्ष वाणी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रोशन पचाया का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठन को जिले में नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

.....

Next Post

सिंधिया ने स्व. आहूजा को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

Sat Nov 21 , 2026
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा ग्वालियर महानगर के जिला सह-संयोजक (सोशल मीडिया) आलोक आहूजा के लश्कर स्थित सिंधी कॉलोनी निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय श्रीचंद आहूजा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आलोक आहूजा के स्वर्गीय […]

You May Like

मनोरंजन