सिंधिया ने स्व. आहूजा को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना


ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा ग्वालियर महानगर के जिला सह-संयोजक (सोशल मीडिया) आलोक आहूजा के लश्कर स्थित सिंधी कॉलोनी निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय श्रीचंद आहूजा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आलोक आहूजा के स्वर्गीय पिता श्रीचन्द आहूजा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों एवं उपस्थित सिंधी समाज के गणमान्यजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पटसारिया, मंडल अध्यक्ष अमर कुटे, मंडल महामंत्री गोपाल जाटव, मनीष आहूजा, जिला सोशल मीडिया सदस्य अर्जुन नगेले एवं आनंद भारदेले सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सिंधी समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

.....

Next Post

ग्वालियर में सांडों के आतंक से दहशत, खड़ी गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, स्कूल जाते बच्चों को भी खदेड़ा

Sat Nov 21 , 2026
ग्वालियर। उपनगर के न्यू रेशम मिल प्रगति नगर क्षेत्र में आवारा सांडों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। दिन हो या रात, सांडों के झुंड गलियों और सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे क्षेत्रवासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। राहगीरों के साथ ही स्कूल जाने वाले […]

You May Like

मनोरंजन