सिंगरौली में दर्दनाक हादसा: सिमरा नदी में डूबे 30 वर्षीय पवन कोल का दूसरे दिन मिला शव, क्षेत्र में शोक की लहर

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखरावल गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव के निवासी 30 वर्षीय पवन कोल मंगलवार को पास ही स्थित सिमरा नदी के किनारे शौच क्रिया के लिए गए थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने के कारण वे पानी में बह गए।

​स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने चलाया सर्च अभियान,,,

घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस बल और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगातार कई घंटों तक नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन पवन कोल का कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों के संयुक्त रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन के बावजूद मंगलवार देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी थी।

​दूसरे दिन बुधवार को मिला शव
रात भर चले इंतजार के बाद, बुधवार को सर्च अभियान के दौरान घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पवन कोल का शव पानी में तैरता हुआ बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे झखरावल गांव में मातम छा गया है।

​पुलिस की कार्यवाही,,
जियावन थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम (PM) हेतु नजदीकी शासकीय चिकित्सालय भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
​स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में उफान पर चल रही नदियों और नालों के किनारे जाने से बचें और विशेष सावधानी बरतें।

Next Post

हांसी के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल को 16 साल की कड़ी मेहनत के बाद प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है

Wed Aug 19 , 2026
हांसी,  हरियाणा के हांसी जिले के सोरखी गांव के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए घोषित होने पर उनके पैतृक गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बड़ी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया, […]

You May Like