झाडफ़ूंक के नाम दोस्त की पत्नी से छेड़छाड

जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में झाडफ़ूंक के नाम पर एक महिला के साथ पति के दोस्त ने छेड़छाड़ कर दी, इतना ही नहीं बुरा साया होने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके अलावा पति और उसके दोस्त दोनों की करतूत को बताया। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला का विवाह 2005 में हुआ था। शादी के बाद से पति आए दिन प्रताडऩा देने लगा था। 2021 से पति पत्नी पर बुरा साया होने की बात पर अत्याधिक परेशान करने लगा था। इतना ही नहीं उसने इसकी जानकारी अपने बालाघाट में रहने वाले दोस्त अब्दुल हाजी को बताया था। जिसके बाद दोस्त ने झाड फूंक का झांसा दिया।

पति भी उसकी बातों में आ गया। 20 अप्रैल को अब्दुल पट्रोल पंप के ऑफिस में दोस्त की पत्नी को बुलाया। इसके बाद कहने लगा कि तुम्हारे ऊपर बुरा साया है, कहते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर कहने लगा कि इसे हटाने के लिए शारिरिक सम्बंध बनाना पड़ेगा। इसके बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को बताया जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।

Next Post

रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुके 44 ऑटो जब्त

Thu May 29 , 2025
जबलपुर: शहर में दौड़ रहे रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुके ऑटो पर विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे ऑटो वाहन जिनका रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका है किंतु वर्तमान में शहर में संचालित होने से नगर की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, […]

You May Like