रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुके 44 ऑटो जब्त

जबलपुर: शहर में दौड़ रहे रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुके ऑटो पर विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे ऑटो वाहन जिनका रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका है किंतु वर्तमान में शहर में संचालित होने से नगर की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे ऑटो वाहन की जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते यातायात मालवीय चौक द्वारा कार्यवाही कर 44 ऑटो को जप्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा आटो चालक- मालिकों पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने हेतु विशेष अभियान 23 मई से 29 मई तक चलाये जाने हेतु आदेशित किया गया है। इसके अलावा विशेष अभियान के तहत् यातायात पुलिस एवं आरटीओ की संयुक्त कार्यवाही दौरान स्कूली बसों, लोक परिवहन की बसों की लगातार चैकिंग की जा रही है। नियमानुसार दस्तावेज, कीट सामाग्री आदि न पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही जारी है।

Next Post

परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचे कुलगुरु

Thu May 29 , 2025
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही एमए और एमकॉम की परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा में कुलगुरु अचानक केंद्रो पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने दो परीक्षा केन्द्रों में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक की पाली […]

You May Like