भोपाल में डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना तैयार

भोपाल। डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बेड परियोजना टीम के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव और जिला वेक्टर बोर्न सलाहकार रूचि सिलाकारी ने की. बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 44 टीमें क्षेत्रीय स्तर पर सक्रिय हैं, जबकि जुलाई से 90 सामुदायिक सहयोगी सर्वे कार्य में शामिल होंगे.

डेंगू केस सामने आने पर मलेरिया टीम द्वारा फॉगिंग, लार्वा सर्वे, स्प्रे और प्रचार-प्रसार जैसी त्वरित कार्यवाही की जाती है. नगर निगम की स्वच्छता गतिविधियाँ भी नियंत्रण में सहायक हैं. जिला मलेरिया अधिकारी ने सभी जोनों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के केस रिकॉर्ड संधारित करें, वार्ड चिन्हित करें और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं.

वर्ष 2027 तक इंडीजीनस केस शून्य करने का लक्ष्य रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और एम्बेड टीम मिलकर सामुदायिक स्थलों, विद्यालयों और स्वास्थ्य शिविरों में जागरूकता गतिविधियाँ चला रहे हैं.

Next Post

गोलीकांड-चाकूबाजी में तीन गए जेल

Tue Jul 1 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत शर्मा कम्पाउड गोरखपुर में 26 जून को रंगदारी में मांगे 2 लाख नहीं देने पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया […]

You May Like