जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत शर्मा कम्पाउड गोरखपुर में 26 जून को रंगदारी में मांगे 2 लाख नहीं देने पर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला करने और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि पल्लव शर्मा 31 वर्ष निवासी शर्मा कम्पाउड गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 26 जून की रात घर के बाहर पिता के साथ खडा था, तभी मोनू सबलोक अपने साथियों के साथ आया और उसके पिता से स्कार्पियो खरीदने के लिये 2 लाख रूपये की मांग करने लगा। मना करने पर मोनू ने चाकू से हमला कर पिता को चोट पहुंचा दी।
मोनू सबलोक ने जान से मारने की नीयत से उसके पिता के पेट में चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी वह बीच बचाव करने लगा तो मोनू ने चाकू से हमला कर दोनों जांघों में चोट पहुंचा दी। कम्पाउड के लोग बचाने आये तो मोनू सबलोक ने देशी कट्टे से उस पर एवं उसके पिता अतुल शर्मा, चाचा अजीत शर्मा के उपर फायर कर भाग गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर सोनू पिता विजय शंकर सेनी, मोनू उर्फ प्रशांत पिता राजकुमार सबलोक, सपन पिता रविन्द्र को गिरफ्तार किया गया है।
