‘इक्का’ में फिर चौंकाएंगी आकांक्षा रंजन, कोर्टरूम ड्रामा में निभाएंगी नया किरदार

मुंबई, 30 जून (वार्ता)’ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2′ में संवेदनशील डॉक्टर डॉ. गर्गी के किरदार से प्रशंसा बटोरने के बाद अभिनेत्री आकांक्षा रंजन अब लीगल थ्रिलर ‘इक्का’ में बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री आकांक्षा रंजन अपनी फिल्मों के चयन में लगातार विविधता दिखा रही हैं। ‘ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2’ में गांव की डॉक्टर डॉ. गर्गी के संवेदनशील किरदार से सराहना बटोरने के बाद अब वह आगामी लीगल थ्रिलर ‘इक्का’ में बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आएंगी। ‘इक्का’ के ट्रेलर में एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा की झलक दिखाई गई है, जिसमें एक चर्चित वकील को हत्या के आरोपी का मुकदमा लड़ते हुए दिखाया गया है। हालांकि फिल्म में आकांक्षा के किरदार का पूरा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेलर से संकेत मिलता है कि उनकी भूमिका कहानी में अहम होगी।

आकांक्षा ने कहा, “मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने यह रखता है कि मैं अपने किरदार के जरिए क्या प्रभाव छोड़ सकती हूं। मैं उत्साहित हूं कि दर्शक अब ‘इक्का’ की दुनिया की पहली झलक ट्रेलर के माध्यम से देख पाएंगे। थ्रिलर मेरा पसंदीदा जॉनर है, इसलिए इस परियोजना का हिस्सा बनना मेरे लिए और भी रोमांचक रहा। मेकर्स का विज़न और स्क्रिप्ट प्रस्तुत करने का तरीका मुझे बेहद पसंद आया।” आकांक्षा ने पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग शैली की फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। ‘गिल्टी’ और ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ में प्रभावशाली अभिनय के बाद उन्होंने ‘ग्राम चिकित्सालय’ में डॉ. गर्गी के रूप में अपना संवेदनशील पक्ष दिखाया। अब ‘इक्का’ के जरिए वह एक बार फिर नए और चुनौतीपूर्ण किरदार में दर्शकों के सामने होंगी।

.....

Next Post

मानसून बना आफत: तेज बारिश के बीच चंपा नदी में आई बाढ़, दो बाइक सवारों की मौत

Tue Jun 30 , 2026
चिचोली। आफत बनकर आई बारिश में दो बाइक सवारों की नाले में बहने से मौत हो गई। क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवपुर-कोटमी के समीप चंपा नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने […]

You May Like