
ग्वालियर। पुलिस थाना तिघरा द्वारा हवाई फायर करने वाले बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी, एक देशी कट्टा व 04 जिन्दा राउंड व लाठी जप्त की है। नरेश सिह गुर्जर निवासी लखनपुरा ने थाना तिघरा में रिपोर्ट कराई थी कि वह व उसका भाई अपने हार में गाय भैसे चरा रहे थे, तभी ग्राम रेंडाकी के रहने वाले नरेन्द्र सिह गुर्जर, दिलीप सिह गुर्जर, महीप सिंह गुर्जर, व तहसीलदार गुर्जर निवासी ग्राम बुढावली थाना बागचीनी जिला मुरैना व देवेन्द्र सिह गुर्जर निवासी ग्राम सीढना का पुरा थाना तिघरा का रहने वालों ने हवाई फायर कर जान से मारने की धमकियां दी।
आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के आरोपी एक बोलेरो गाड़ी से लखनपुरा होते हुये जौरा की तरफ भागने के फिराक में है, तत्काल थाना प्रभारी तिघरा के नेतृत्व में पुलिस बल लखनपुरा तिराहे पर पहुंचा तो एक बोलेरो कार क्रमांक. एमपी 06-सीए-3755 आती हुई दिखाई दी, जिसे संदेह होने पर रोका गया तो उसमे तीन व्यक्ति बैठे मिले जिनसे नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम नरेन्द्र सिह गुर्जर पुत्र सरनाम सिह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी ग्राम रेंडाकी थाना तिघरा जिला ग्वालियर हाल ब्लाकपुरा जौरा जिला मुरैना दूसरे ने अपना नाम देवेन्द्र सिह पुत्र स्व. श्यामबाबू गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम सीढना का पुरा थाना तिघरा जिला ग्वालियर हाल पता पगारा रोड जौरा जिला मुरैना व तीसरे ने अपना नाम तहसीलदार सिह पुत्र स्व हरीसिह गुर्जर उम्र 38 साल निवासी ग्राम बुढावली थाना बागचीनी जिला मुरैना के होना बताये। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
