लेन-देन के विवाद में चलाए थे लाठी और डंडे, पुलिस ने 9 को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस 

रतलाम। पुलिस ने वीडियों सामने आने के बाद लेन-देन के विवाद में लाठी और डंडे चलाने वाले आरोपियों का जुलूस निकाला। मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। सभी पर शांति भंग के आरोप में केस दर्ज किया।

सोमवार रात स्टेशन रोड थाने के पीछे पुलिस लाइन में युवाओं के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जमकर लात घूंसे व लाठियां चली थी। मारपीट का वीडियो सामने आया था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा। बुधवार शाम मारपीट करने वालों का पैदल जुलूस के रूप में थाने से बाहर तक लाए। बता दे कि विवाद का वीडियो सामने आया था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा। बुधवार शाम मारपीट करने वालों का पैदल जुलूस के रूप में थाने से बाहर तक लाए। फिर पुलिस वाहन में बैठकर एसडीएम कोर्ट लेकर गए। पुलिस के अनुसार विवाद और मारपीट का कारण आपसी लेनदेन का सामने आया है। शहर में शांति भंग के आरोप में पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। जिन्हें बुधवार शाम 4.15 बजे थाने से एसडीएम कोर्ट में लेकर गए।

 

इनको किया गिरफ्तार

 

एक पक्ष के विनोद पिता लक्ष्मणसिंह कछावा निवासी बंजली, सुनिल पिता भंवरलाल परिहार निवासी बंजली, अमितसिंह पिता बलवंतसिंह चौहान निवासी रेवास जावरा, आयुष पिता मुन्नालाल प्रजापति निवासी बंजली को पकड़ा। जबकि दूसरे पक्ष के भरत पिता अमरलाल केवट निवासी बजरंग नगर रतलाम, लखन पिता आनंदीलाल बोहरा निवासी टाटा नगर रतलाम, विनित पिता दिनेश चंद्र पांचाल निवासी गंगासागर रतलाम, लोकेंद्र पिता करणसिंह राठौर निवासी श्रीमालीवास रतलाम एवं विनायक पिता संजय चौहान निवासी टाटा नगर रतलाम को हिरासत में लिया।

Next Post

भागीरथपुरा में नए 27 मरीज भर्ती, 8 आईसीयू में

Wed Jan 14 , 2026
इंदौर. भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य हालात को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है. अभियान स्वास्थ्य वर्धन के तहत बुधवार को क्षेत्र में हेल्थ कैंप लगाया गया, वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और […]

You May Like

Play sound