सीता नगर परियोजना कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, सांसद सहित कई घायल

दमोह: जिले के नरसिंहगढ़ चौकी के समीप स्थित सीता नगर परियोजना के कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद सांसद, राहुल सिंह, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी इस हमले की चपेट में आ गए। कई लोगों को हल्की चोटें आईं और कुछ को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हमले के कारण कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।

अनुमान है कि ध्वनि या हलचल के कारण मधुमक्खियाँ छत्ते से उग्र हो गईं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य के कार्यक्रमों में विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है। इसके पहले सांसद राहुल सिंह और जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने निरीक्षण किया.इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, नरेंद्र व्यास, जल संसाधन विभाग शुभम अग्रवाल, चटन धर्मेंद्र पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,नरेंद्र व्यास एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता सीएसपी अभिषेक तिवारी,टीआई रचना मिश्रा मौजूद रहे ।

Next Post

सैन्य कार्रवाई रोकने सम्बन्धी ट्रंप के दावों पर हैरान करती है मोदी की खामोशी : कांग्रेस

Thu May 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 मई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर अपने दावों को लगातार दोहरा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर खामोश हैरान करने वाली है और देश को बताना चाहिए कि सरकार की तरफ से […]

You May Like