नेहरू स्डेटियम में बजरंग दल के शौर्य कुंभ का आयोजन
हजारों युवाओं ने नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
इंदौर:बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया. हजारों कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हुआ. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे और प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान 51हजारों युवाओं ने नशा मुक्त भारत बनाने और भारत में बढ़ती जनसंख्या असंतुलन को संतुलित करने का तीन बच्चे का जन्म हिन्दू परिवार में हो ऐसा संकल्प लिया.
सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि बड़ी चिंता का विषय है कि नशे से युवा पीढ़ी का प्रचंड नुकसान हो रहा है हमारी सफलता हमारा बल और हमारा शौर्य ओर जागरूकता से ही नशे को रोक सकता है. हमारे अनेकों व्यपार हिंदू समाज के हाथ से निकलते जा रहे हैं. हर हिंदू अपनी संस्कृति का कार्यकर्ता बने, अपने धर्म का कार्यकर्ता बने, राष्ट्र का कार्यकर्ता बने. अपनी जाति, भाषा प्रांत को भूलकर हम सब हिंदू एक है यह भावना होना चाहिए.
हिंदू समाज को जाति-भेद से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है. हिंदू वसुंधरा के सभी लोग हिंदू ही हैं, हमें अपनी अस्मिता को भूलकर एक साथ आना होगा. परांडे ने हर हिंदू परिवार से कम से कम दो-तीन बच्चे पैदा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगले 25-30 वर्षों में हिंदू समाज के सामने गंभीर जनसंख्या असंतुलन की चुनौती आ सकती है. इसे रोकने के लिए हिंदू परिवारों को अधिक बच्चों को जन्म देने और मतांतरण के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है.
पांच अलग-अलग स्थानों से पहुंचे स्टेडियम
इंदौर के पांच अलग-अलग स्थान चिमनबाग मैदान से इंदौर विभाग के कार्यकर्ता, एम जी एम मेडिकल कॉलेज से शाजापुर विभाग के कार्यकर्ता,
होलकर कॉलेज ग्राउंड से खरगोन, धार ,रतलाम विभाग के कार्यकर्ता, इंदौर समाचार मैदान से उज्जैन, मंदसौर विभाग के कार्यकर्ता, मोदी का भट्टा सवांद नगर से खण्डवा विभाग के कार्यकर्ता शौर्य यात्रा के रूप में हजारों कार्यकर्ता नेहरू स्टेडियम पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने 500 बसों से 2500 चार पहिया वाहनों और करीब 5000 से अधिक दो पहिया वाहनों से शहर में प्रवेश किया.
विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया
शौर्य कुंभ में मलखंभ एवम कबड्डी प्रतियोगिता काआयोजन किया. विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. सामाजिक ,राजनीतिक एवं रहवासी संगठनों द्वारा शौर्य यात्रा का अनेकों मंच से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में राधे राधे बाबा ,बजरंग दल के राष्ट्र सयोंजक नीरज दनेरिया ,विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रान्त संघटन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रान्त मंत्री विनोद शर्मा के साथ कई समाज प्रमुख एवम बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित थे
