पुरानी आबकारी में हुई चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

सतना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के पुरानी आबकारी मोहल्ले में स्थित एक मकान में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पकडऩे का दावा किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रु की नकदी के साथ-साथ लाखों रु के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं. इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

नगर पुलिस अध्रीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्र. 41 पुरानी आबकारी मोहल्ले के निवासी रावेंद्रनाथ श्रीवास्तव के घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस टीम द्वारा खुलासा कर दिया गया है. किराना और फर्नीचर की दुकान संचालित करने वाले रावेंद्रनाथ 16 फरवरी को अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी वैवाहिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए चले गए थे. दो दिन बाद ही उनके घर में चोरी की घटना हो गई.

घर में घुसे चोरों ने कमरों में रखी आलमारियों का ताला तोडक़र सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली थी. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई.इसी दौरान संदेह के आधार पर संग्राम कालोनी हवाई पट्टी क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय युवक रितिक वंशकार को दबोचते हुए पूछताछ शुरु की गई. जिसने अपने साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजो देना स्वीकार कर लिया. इसी कड़ी में रितिक के एक साथी अजय वंशकार उम्र 20 वर्ष निवासी कृष्णनगर सरस्वती विद्यालय के पीछे को भी हिरासत में ले लिया गया. दोनों आरोपियों की तस्दीक पर पुलिस टीम ने चुराए गए सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए

Next Post

चित्रकूट गौरव दिवस पर आईं दो महिला रशियन पर्यटक

Mon Apr 7 , 2025
सतना: श्रीराम प्राकट्य पर्व और चित्रकूट के गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दो महिला रशियन पर्यटक नेली और नताल्या भी पहुंची। उन्होंने चित्रकूट की धर्मनगरी में आयोजित कार्यक्रम को भव्य और उत्साहजनक बताया। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की धर्मनगरी में श्री रामनवमी के दिन पहुंचकर हम दोनों अपने को […]

You May Like