नागपंचमी पर्व चौरसिया दिवस की तैयारियों को लेकर चौरसिया समाज की बैठक संपन्न

दमोह, 17 अगस्त 2026 नागपंचमी पर्व चौरसिया दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में चौरसिया समाज दमोह की बैठक का आयोजन 06 अगस्त 2026 को रात्रि 9ः00 बजे किया गयाबैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चौरसिया दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सर्वप्रथम श्री जगदीश व्यायाम शाला में प्रातः 11ः30 बजे श्री हनुमान जी, श्री नागदेव पूजन एवं अखाड़ा पूजन किया जायेगा तदुपरांत दोपहर 1ः00 बजे शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुये पुरैना तालाब स्थित चौरसिया सत्संग भवन पहुँचेगी जहाँ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया जायेगा तथा कक्षा आठवीं से स्नातकोत्तर तक के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण एवं सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी।

 

बैठक में प्रमुख रूप से सूर्यकांत चौरसिया, सुरेन्द्र पटवारी, मनीष चौरसिया, आदित्य चौरसिया, राजेश चौरसिया, संतोष पंडा, प्रमोद चौरसिया, महेश चौरसिया, पप्पू पटैल, लखन चौरसिया, देवकी चौरसिया, पप्पू पंडा, राजू चौरसिया, मदन चौरसिया, आशीष पंडा, राजेन्द्र मोनू चौरसिया, सौरभ चौरसिया, विशाल चौरसिया, पप्पू बाटा, मनीष चौरसिया, प्रभु चौरसिया, अनिल चौरसिया, संस्कार चौरसिया, दीपक चौरसिया, निशांत चौरसिया, तपिश चौरसिया, सुधांशू चौरसिया, महेन्द्र चौरसिया, आलोक चौरसिया, रजित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।

चौरसिया समाज दमोह द्वारा समस्त स्वजातीय बंधुओं से चौरसिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Next Post

हवाई अड्डों की साइबर सुरक्षा होगी अभेद्य,सीआईएसएफ ने आईआईटी रोपड़ के साथ मिलाया हाथ

Sat Aug 8 , 2026
नयी दिल्ली 08 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे तथा साइबर सुरक्षा को और अधिक मजबूत एवं अभेद्य बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी रोपड़ के साथ एक अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये […]

You May Like